डीजीपी ने जनपद इटावा में की समीक्षा बैठक

ओ0पी0 सिंह, पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत को जनपद इटावा में लायन्स सफारी का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिये गये। पुलिस लाइन में गार्द की सलामी ली गयी तथा परेड का निरीक्षण किया गया एवं बैरक, मैस, क्लास रूम, मनोरंजन कक्ष का निरीक्षण किया गया।


" alt="" aria-hidden="true" />
तदोपरान्त राजपत्रित पुलिस गेस्ट हाउस का लोकार्पण किया गया। पुलिस लाइन में 05 जनपदों के वर्ष 2019 बैंच के 278 प्रशिक्षणाधीन महिला रिक्रूट आरक्षियों को सम्बोधित करते हुए महिला अपराधों एवं समसामयिक विषयों के साथ-साथ पुलिस से सम्बन्धित नये एप्प के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गयी तथा कहाकि महिला सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है, महिला सम्बन्धी अपराधों के प्रति संवेदनशील बने। पुलिस विभाग में परिश्रम से कार्य करें। 
पुलिस लाइन स्थित सभागार में अपराध एव कानून-व्यवस्था के सम्बन्ध में पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गयी, जिसमें अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, पुलिस महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, इटावा, पुलिस अधीक्षक, कन्नौज, पुलिस अधीक्षक, फर्रूखाबाद, पुलिस अधीक्षक औरैया सहित उक्त जनपदों के पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे। 
 पुलिस महानिदेशक द्वारा समीक्षा बैठक में निम्न दिशा-निर्देश दिये गये। प्रतिदिन पुलिस अधिकारी किसी थाने/चैकी पर जाकर आईपीसी, सीआरपीसी, विभिन्न एक्ट आदि विषयों पर किसी विशेष बिन्दु पर पुलिस कर्मियों से चर्चा कर जानकारी साझा करें।राजमार्गो से गुजरने वाले वाहनों की चेकिंग कर अवैध शराब तस्करों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करें। 


" alt="" aria-hidden="true" />
परिक्षेत्र/जनपद के इन्ट्री प्वाइंट पर सघन चेकिंग कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाये। गैंगेस्टर एक्ट में धारा 14(1) के अन्तर्गत जब्तीकरण की कार्यवाही में और अधिक तेजी लायी जाये। पुलिस कर्मी जनता के प्रति और अधिक सकारात्मक व्यवहार अपनाये।
महिला सम्बन्धी अपराधों के प्रति और अधिक संवेदनशील बने। महिला सम्बन्धी अपराधों में 100 प्रतिशत एफआईआर पंजीकृत करने के साथ-साथ त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। प्रत्येक घटना/सूचना का पर्यवेक्षण गम्भीरता से किया जाये।
छोटी से छोटी घटना की सूचना पर तत्काल संज्ञान लेकर घटनास्थल पर पहुंचकर तत्परता से प्रभावी कार्यवाही की जाये। कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत भीड़भाड़ वाले स्थानों, धार्मिक स्थलों, बस अड्डा, रेलवे स्टेशन व मुख्य बाजारों में पर्याप्त पुलिस बल लगाया जाये। 
असमाजियक तत्वों को चिन्हित कर उन पर सतर्क दृष्टि रखते हुए प्रभावी कार्यवाही की जाये ।
पुलिस मार्डन स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रस्तुतिकरण किया गया। पुलिस महानिदेशक द्वारा पुलिस मार्डन स्कूल के मेघावी छात्रों को उत्साहवर्धन हेतु प्रशंसा पत्र दिया गया एवं पुलिस मार्डन स्कूल परिसर में वृक्षारोपण किया गया।