" alt="" aria-hidden="true" />
मेजा, प्रयागराज (श्रीकांत यादव)। इलाकाई थाना क्षेत्र के बसहरा गांव के समीप नहर के पास खेत की सिंचाई के लिए जा रहा ट्रैक्टर पलट गया जिससे किसान की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरेंद्र प्रताप यादव (45) पुत्र स्वर्गीय राजबहादुर यादव निवासी बसहारा अपने खेत की जुताई के लिए जा रहे थे। नहर के किनारे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबकर सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
" alt="" aria-hidden="true" />
आनन-फानन में परिजन शहर के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिये डॉक्टरों के जवाब के बाद परिजनो द्वारा स्वरूपरानी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक किसान तीन भाइयों मे दूसरे नंबर पर था। बड़ा भाई पुलिस में और छोटा बीएसएफ में कार्यरत है। मृतक घर पर रहकर किसानी करता था। मृतक के दो छोटे बच्चे हैं।